लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी के बीच मौसम का बड़ा फेर, 3 अप्रैल से मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में गर्मी की दस्तक के बीच मौसम विभाग ने 3 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज आंधी-तूफान और तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में जैसे ही गर्मी ने दस्तक दी है, मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को अगले कुछ दिनों में मौसम के अचानक बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की है. दो दिनों तक धूप खिली रहेगी और तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी लेकिन 3 अप्रैल से मौसम में बड़े उलटफेर की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों ने पूरे प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है जिससे लोगों को फिलहाल बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है.