लेटेस्ट न्यूज़

Grah Gochar 2026: अप्रैल के पहले हफ्ते में बनेगा खास ग्रह संयोग, इन 3 राशियों के लोगों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

अप्रैल 2026 की शुरुआत में बुध, मंगल और चंद्रमा के गोचर से खास ग्रह संयोग बन रहा है. इस ज्योतिषीय बदलाव का सबसे ज्यादा लाभ मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों को मिल सकता है, जिससे करियर, धन और उन्नति के नए अवसर बन सकते हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

अप्रैल माह की शुरुआत में ग्रहों की लगातार स्थिति परिवर्तन देखने को मिल रहा है. 1 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध ने पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया था. इसके बाद 2 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे. वहीं, 3 अप्रैल को मन और भावनाओं के कारक चंद्रमा शुक्र की स्वामित्व वाली तुला राशि में प्रवेश करेंगे.
 

2

2/7

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रहों का यह लगातार होने वाला गोचर कुछ राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है. माना जा रहा है कि अप्रैल की शुरुआत तीन राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने के संकेत दे रही है.
 

3

3/7

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में लाभदायक साबित हो सकता है. भूमि या संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद सुलझने की संभावना है. साथ ही, भौतिक सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है और कीमती वस्तुओं की खरीदारी की योजना बन सकती है. अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं, जबकि विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है. लंबे समय से अटके काम तेजी से पूरे हो सकते हैं और स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं.
 

4

4/7

इस अवधि में मेष राशि वालों के कई रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है. पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक माहौल बनने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास और संतुष्टि में वृद्धि हो सकती है.
 

5

5/7

मिथुन राशि के लोगों के लिए नौकरी, व्यापार या रोजगार से जुड़ी तलाश पूरी होने की संभावना है. आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं और कार्यस्थल पर प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी खुशखबरी मिल सकती है. जो लोग लंबे समय से निवेश की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है. इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में लंबे समय तक लाभ दे सकता है. साथ ही, धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.
 

6

6/7

तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है. करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है. नया वाहन या घर खरीदने के योग बन सकते हैं. आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है, खर्चों में कमी आ सकती है और आय में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए विस्तार के अवसर बन सकते हैं.
 

7

7/7

तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि लाभकारी मानी जा रही है. इस दौरान उनकी प्रतिभा और कौशल में सुधार हो सकता है. एकाग्रता बेहतर होने से पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है, जिससे शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं.

follow whatsapp