UP Weather Update: अगले 24 घंटों में एकदम पलट जाएगा यूपी का मौसम... भीषण बारिश के साथ इन जिलों में गिरेंगे ओले
UP Weather Update: यूपी के 24 जिलों में 4 अप्रैल को भारी बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट. लखनऊ, कानपुर और मेरठ समेत कई शहरों में बिजली गिरने की चेतावनी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब कुदरत का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य में वेदर यू-टर्न का अलर्ट जारी किया है. 4 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में न केवल झमाझम बारिश होगी, बल्कि तेज हवाओं के साथ बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जाएगी.