Amethi Road Dispute: अमेठी में रास्ता विवाद बना खूनी संघर्ष: बाइक से गिराकर युवक की बेरहमी से पिटाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Amethi News: अमेठी के महमदपुर गांव में रास्ता विवाद को लेकर युवक और बीच-बचाव करने आए परिजनों पर हमला हुआ था. पुलिस ने मुख्य आरोपी रामभवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हमले में कई लोग घायल हुए थे और बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई थी.
ADVERTISEMENT

Amethi News: अमेठी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में रास्ता विवाद को लेकर हमला करने वाले मुख्य आरोपी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने युवक को बाइक से गिराकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा और उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था. बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी नहीं बख्शा गया, जिससे कई लोग घायल हो गए थे.