लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly News: बरेली में 'खूनी मांझा' पर सख्ती, हर थाने में चेकिंग अभियान, पकड़े जाने पर तुरंत FIR

Bareilly crime news today: बरेली में चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और चोरी-छिपे बेचे जाने वाले चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हेल्पलाइन, स्कूल जागरूकता और थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित की जाएंगी. दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly news today: चाइनीज मांझे से लगातार हो रहे हादसों को गंभीरता से देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. शासन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जल्द ही सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य 'खूनी मांझा' के नाम से कुख्यात चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग को पूरी तरह प्रतिबंधित करना है.