15 दिन भी नहीं टिक पाया मिर्जापुर का पीपा पुल, पानी में बहा तो बीजेपी MLA रत्नाकर मिश्रा किसे सुनाने लगे?
Platoon Bridge Collapse: मिर्जापुर के विंध्याचल धाम को जोड़ने वाला पीपा पुल उद्घाटन के महज 15 दिन बाद ही गंगा में धंस गया. विधायक रत्नाकर मिश्रा द्वारा 18 मार्च को शुरू किए गए इस पुल के धंसने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है.
ADVERTISEMENT

Mirzapur Pipa Pul
Platoon Bridge Collapse: मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करोड़ों की लागत से बना पीपा पुल उद्घाटन के महज 15 दिनों के भीतर ही जवाब दे गया. गंगा की लहरों के बीच पुल के धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. बता दें कि चैत्र नवरात्र के दौरान विंध्याचल धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की राह आसान करने के लिए यह प्लाटून बनाया गया था. हैरानी की बात यह है कि 18 मार्च को ही स्थानीय विधायक रत्नाकर मिश्रा ने बड़े धूमधाम से इसका उद्घाटन किया था. लेकिन पखवाड़े भर के भीतर ही पुल की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग गए हैं.