10वीं पास युवाओं के लिए ग्रामीण डाक सेवक के 28636 पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की आज लास्ट डेट, जल्दी करें अप्लाई
India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट 2026 के तहत 28636 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ग्रामीण डाक सेवक (GDS), BPM और ABPM पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 फरवरी है.
ADVERTISEMENT

India Post GDS Recruitment 2026: अगर आप डाक विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अहम खबर है. भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट 2026 के तहत 28636 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पदों के लिए की जा रही है. बता दें की इस भर्ती का नोटिफिकेशन 31 जनवरी 2026 को जारी किया गया था, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज यानी 14 फरवरी लास्ट डेट है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और तय समय सीमा से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. लास्ट डेट बीतने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा.