लेटेस्ट न्यूज़

फॉरेस्ट गार्ड के 779 पदों पर निकली भर्ती, हर महीने 69100 रुपये तक मिलेगी सैलरी

HSSC Recruitment 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 779 फॉरेस्ट गार्ड पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. 12वीं पास उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

HSSC Recruitment 2026: नौकरी की तलाश में लगे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 779 पदों को भरा जाएगा. हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.