नाबार्ड में DA की पोस्ट पर बंपर भर्ती निकली, सिंपल ग्रेजुएशन किए लोगों को मिलेगी 46000 रुपये से ज्यादा की सैलरी
NABARD Recruitment: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के कुल 162 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. स्नातक पास युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका है. चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह लगभग ₹46,500 तक का आकर्षक वेतन मिलेगा.
ADVERTISEMENT

NABARD Recruitment
NABARD Recruitment: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) एक शानदार अवसर लेकर आया है. नाबार्ड ने डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. अगर आप स्नातक (Graduate) हैं और एक प्रतिष्ठित संस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नीचे भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दी गई है.