UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा के 933 पदों पर जारी किया नोटिफिकेशन, जानें इस परीक्षा को लेकर हुए सभी बड़े बदलाव
UPSC Notification: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार कुल 933 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं जो पिछले वर्षों की तुलना में कम हैं जिससे मुकाबला और कड़ा होने की उम्मीद है. आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी है.
ADVERTISEMENT

changes in upsc exam
UPSC Notification: UPSC यानी संघ लोकसेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. आयोग ने इस बार 933 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है. बता दें कि पिछली साल 979 पदों पर भर्तियां की गई थीं और उससे पिछले साल 1,105 पद थे. रिक्त पदों की संख्या कम होने से ये साफ हो रहा है कि अब इन परीक्षाओं को क्लियर कर पाना और अधिक टफ हो सकता है. सिविल सेवा परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी है. इस बार प्रयास और पात्रता से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है.