ग्रामीण डाक सेवकों के 28000+ पदों पर निकली भर्ती! बढियां मिलेगी सैलरी, जानें अप्लाई करने की फुल प्रोसेस
India Post GDS Recruitment: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. 10वीं पास उम्मीदवार 31 जनवरी से 14 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

India Post GDS Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है. आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर में 28000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.