उत्तर प्रदेश में आए तूफान से 117 लोगों की मौत के बाद मायावती ने सरकार से की मदद की मांग...ये सब कहा
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश में आए भीषण आंधी-तूफान और खराब मौसम ने भारी तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा में 117 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं. मुख्यमंत्री ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं, जबकि मायावती ने प्रभावित परिवारों के लिए विशेष सहायता और बढ़ती महंगाई पर सरकार से कदम उठाने की मांग की है.
UP Storm News: उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह आए तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम ने भारी तबाही मचा दी है. कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और थंडरस्टॉर्म के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया. इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 117 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 79 लोग घायल बताए जा रहे हैं. कई जगह मकान, पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. सबसे ज्यादा असर प्रयागराज समेत पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला, जहां हालात काफी गंभीर रहे.