लेटेस्ट न्यूज़

'मेरे खिलाफ बीजेपी का षड्यंत्र, 7 सेकंड की क्लिप से की जा रही कैरेक्टर असेसिनेशन" – ब्राह्मण विवाद पर राजकुमार भाटी की सफाई

ADVERTISEMENT

राजकुमार भाटी ने जाति और सामाजिक न्याय पर अपने विवादित बयान की साफ सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी जाति का अपमान करना नहीं था बल्कि जातिगत भेदभाव पर बात करना था. विवादित क्लिप्स से गलतफहमी हुई लेकिन वे दलित-पिछड़ों के अधिकारों की आवाज़ बनेंगे.

social share
google news

उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी के कद्दावर प्रवक्ता राजकुमार भाटी के एक बयान ने भूचाल ला दिया है. ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर जहां बीजेपी और बसपा हमलावर हैं.वहीं खुद सपा के भीतर भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं. हालांकि राजकुमार भाटी ने इन तमाम विवादों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक)की आवाज दबाने की साजिश बताया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी जाति का अपमान करना नहीं बल्कि समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध करना था.