लेटेस्ट न्यूज़

जब खेसारी को देख दौड़कर लिपट पड़ीं आकांक्षा पुरी, दोनों की केमिस्ट्री की फिर शुरू हो गई चर्चा

Akanksha Puri Khesari Hug: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है. एक इवेंट के दौरान आकांक्षा ने खेसारी को देखते ही उन्हें कसकर गले लगा लिया. दोनों की गहरी दोस्ती और केमिस्ट्री चर्चा में है.

ADVERTISEMENT

Akanksha Puri Khesari Hug
Akanksha Puri Khesari Hug
social share
google news

Akanksha Puri Khesari Hug: भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल केमिस्ट्री को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं. शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद खेसारी का जलवा को-एक्ट्रेसेज के बीच बरकरार है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान खेसारी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर वहां मौजूद पैपराजी और फैंस भी दंग रह गए. आकांक्षा ने खेसारी को देखते ही सबके सामने गले लगा लिया.