UPTak Baithak Logo

UP के बरेली में डरावना हादसा...तेज आंधी में हवा में उड़ गया शख्स, वीडियो हुआ वायरल

ADVERTISEMENT

Bareilly Storm Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भमोरा क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के दौरान एक व्यक्ति हवा में उड़कर करीब 30-40 फीट नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

social share
google news

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला भमोरा क्षेत्र का है, जहां पिछले दो दिनों से तेज आंधी-तूफान का असर देखा जा रहा था. घटना में घायल व्यक्ति की पहचान नन्हेमिया के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि उसकी जान को खतरा नहीं है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं. यह घटना न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि तेज हवाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं.