UPTak Baithak Logo

प्रतीक यादव को किसने दी मुखाग्नि? ना अखिलेश, ना अपर्णा और ना ही उनकी बेटियां

ADVERTISEMENT

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में अरविंद सिंह बिष्ट द्वारा मुखाग्नि देना एक भावुक घटना थी. इस वीडियो में उनके रिश्तों, धार्मिक परंपराओं और विवादों की चर्चा की गई है.

social share
google news

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अपने अंतिम सफर के बाद लखनऊ के बैकुंठ धाम पहुंच गया है. 38 साल के हंसते-खेलते नौजवान प्रतीक यादव की इस अचानक विदाई से पूरे यादव कुनबे सहित उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में शोक की लहर है. हर किसी के मन में यह सवाल था कि प्रतीक यादव को मुखाग्नि कौन देगा? इस बेहद भावुक क्षण के बीच अपर्णा यादव के पिता और प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट आगे आए और उन्होंने नम आंखों से अपने दामाद को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की सभी रीतियां निभाईं.