लेटेस्ट न्यूज़

सादे कपड़ों में IPS अंशिका वर्मा को देख नहीं पहचान पाया सिपाही, नाराज हुईं मैडम ने तुरंत ले लिया ये बड़ा एक्शन

IPS Anshika Verma News: उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस अनुशासन को लेकर एक मामला चर्चा का विषय बन गया है. यहां थाना आंवला में वार्षिक निरीक्षण के दौरान गेट पर तैनात एक रिक्रूट सिपाही ने एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को सैल्यूट करते समय 'जय हिंद' नहीं बोला.

ADVERTISEMENT

IPS Anshika Verma
IPS Anshika Verma
social share
google news

IPS Anshika Verma News: उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस अनुशासन को लेकर एक मामला चर्चा का विषय बन गया है. यहां थाना आंवला में वार्षिक निरीक्षण के दौरान गेट पर तैनात एक रिक्रूट सिपाही ने एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को सैल्यूट करते समय 'जय हिंद' नहीं बोला. इसके बाद एसपी ने उसे 15 दिन के लिए रिजर्व पुलिस लाइन भेजने का आदेश दे दिया. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कोई सजा नहीं, बल्कि अतिरिक्त प्रशिक्षण के लिए उठाया गया कदम है. बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग में हर साल अलग-अलग थानों का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है. इसी क्रम में दक्षिणी एसपी अंशिका वर्मा इन दिनों अपने क्षेत्र के थानों का निरीक्षण कर रही हैं. 9 मई को वह थाना आंवला का निरीक्षण करने पहुंचीं थीं. उस समय सीओ आंवला नितिन कुमार, कोतवाल बीनू चौधरी और थाना स्टाफ निरीक्षण की तैयारियों में जुटा हुआ था.