UPTak Baithak Logo

देवर प्रतीक यादव को अंतिम बार देखकर भावुक हुईं डिंपल, इस हाल में आईं नजर!

ADVERTISEMENT

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन. लखनऊ में 'फिटनेस प्लैनेट' चलाने वाले और बेजुबानों की सेवा करने वाले प्रतीक के जीवन और उनकी अंतिम विदाई पर विशेष रिपोर्ट.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे यानी 'यादव परिवार' के लिए 13 मई की सुबह एक ऐसा जख्म दे गई जिसकी भरपाई नामुमकिन है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की अल्पायु में निधन हो गया. उनके जाने से न केवल सैफई से लेकर लखनऊ तक शोक की लहर है, बल्कि परिवार में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरा नहीं जा सकता.