लेटेस्ट न्यूज़

विजय मिश्रा को उम्रकैद: 44 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व विधायक को आजीवन कारावास, जानें बाहुबली का सियासी सफर

पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को 1980 के प्रकाश नारायण पांडेय हत्याकांड में उम्रकैद की सजा मिली है. सपा और निषाद पार्टी से विधायक रहे मिश्रा के रसूख और अपराध की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

पूर्वांचल की राजनीति में दशकों तक रसूख रखने वाले और 'ब्राह्मण बाहुबली' के नाम से चर्चित विजय मिश्रा के राजनीतिक सफर पर अब अदालत ने उम्रकैद की मुहर लगा दी है. साल 1980 के बहुचर्चित प्रकाश नारायण पांडेय हत्याकांड में 44 साल (कचहरी गोलीकांड के 27 साल बाद आए फैसले) के लंबे इंतजार के बाद अदालत ने विजय मिश्रा समेत तीन अन्य दोषियों को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है.