Sitapur Protest : PM के बयान पर भड़के सीतापुर के सर्राफा व्यापारी, बोले- ‘एक साल सोना नहीं खरीदेंगे लोग तो बाजार हो जाएगा बंद
Sitapur jewelers protest : सोना-चांदी की खरीद एक साल तक टालने संबंधी बयान से नाराज सर्राफा कारोबारियों ने सीतापुर में विरोध जताया. व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि बाजार पहले ही मंदी से जूझ रहा है, ऐसे बयान हजारों परिवारों की आजीविका पर असर डाल सकते हैं.
ADVERTISEMENT

SITAPUR NEWS
Sitapur Protest : सर्राफा वेलफेयर एसोसिएशन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के हालिया बयान को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सर्राफा कारोबारियों की चिंताओं को सामने रखा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सोना और चांदी के लगातार बढ़ते दामों के बीच व्यापार पहले ही मंदी की मार झेल रहा है, ऐसे में लोगों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील व्यापारियों के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकती है.