Raebareli Murder Case: जिस घर में दामाद करा रहा था इलाज, वहीं पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर घोंट दिया गला, पुलिस ने दोनों को दबोचा
Raebareli News: बीमार पति रामदेव अपनी ससुराल में इलाज करा रहा था, लेकिन उसकी पत्नी रेनू ने प्रेमी अजीम के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अनाथ हुए मासूम बच्चे बदहवास हैं.
ADVERTISEMENT

Raebareli crime news
Raebareli News: प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया. डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे तिवारी मजरे रामपुर बरारा में ससुराल में रहकर अपना इलाज करा रहे युवक की उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पास के ही एक खेत में फेंक दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.