लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी को लेकर सीएम योगी ने लिए कई बड़े फैसले, एक हफ्ते में इतने दिन जाना होगा ऑफिस

UP Work from home: सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में 50 से अधिक कर्मचारियों वाले दफ्तरों में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, एसी का तापमान 24-26 डिग्री तय और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर 6 महीने की रोक.

ADVERTISEMENT

work from home; सांकेतिक तस्वीर
work from home; सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

UP Work from home: सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी और एनर्जी की बचत करने की दिशा में कई बड़े फैसले लिए हैं. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के साथ हुई पहली अहम बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी पर पर जोर देने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने सरकारी दफ्तरों में एयर कंडीशनर के तापमान को लिमिटेड करने, मंत्रियों की गाड़ियों के काफिले को आधा करने और अगले 6 महीने तक विदेश यात्राओं पर रोक लगाने जैसे कड़े निर्देश जारी किए हैं.