लेटेस्ट न्यूज़

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, अपर्णा के पिता ने दी मुखाग्नि, गमगीन रहा पूरा माहौल

Prateek Yadav Funeral News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए.

ADVERTISEMENT

Prateek Yadav
प्रतीक यादव का हुआ अंतिम संस्कार
social share
Google CTA

Prateek Yadav Funeral News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए. गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) श्मशान घाट पर पूरे राजनैतिक और पारिवारिक माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा और अंतिम विदाई के समय परिवार के कई सदस्य भावुक नजर आए. प्रतीक यादव को अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी. बता दें अरविंद सिंह बिष्ट मुलायम सिंह यादव के समधी होने के साथ-साथ लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार भी रहे हैं.