लेटेस्ट न्यूज़

कमरे से ग्राइंडर मिला… प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण के प्राइवेट पार्ट कटे होने वाली थ्योरी पर पुलिस ने साफ की तस्वीर!

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में पुलिस ने जांच को लेकर अहम जानकारी दी है.

ADVERTISEMENT

Rasik Dulari Sharan Death News
Rasik Dulari Sharan Death News
social share
Google CTA

Rasik Dulari Sharan Postmortem Report: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में पुलिस ने जांच को लेकर अहम जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज की जांच में प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला सामने आया है. हालांकि, परिवार की शिकायत के बाद पुलिस मामले के सभी पहलुओं और एंगल की गहराई से जांच कर रही है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पुलिस अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि हेमरेजिक शॉक यानि अधिक ब्लीडिंग होने के कारण मौत हुई है. वहीं वृंदावन सीओ संदीप कुमार ने कहा कि जिस कमरे में दीपक लोधी रहते थे वहां एक ग्राइंडर में मिला है उनका प्राइवेट पार्ट कटने के तथ्य प्रकाश में आए हैं. पुलिस का कहना है कि यह क्यों हुआ, यह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो सकेगा.