UP Weather: कल यूपी के इन 42 जिलों में बारिश का संकेत, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानि 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानि 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. बता दें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभाग में कहीं-कहीं वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना जताई गई है. तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभाग में भी कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है. हालांकि, दोनों संभागों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. यानी 28 सितंबर को बारिश की संभावना बहुत कम है और मौसम विभाग ने पश्चिमी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कोई चेतावनी भी जारी नहीं किया है.
