लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण जब 4th फ्लोर से गिरे तब क्या-क्या दिखा, CCTV फुटेज से पता चली ये तारीख और टाइम

वृंदावन में साधक रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में अब CCTV फुटेज सामने आया है. सामने आए फुटेज में 25 सितंबर 2026 की तारीख और सुबह 10:36 बजे का समय दिखाई दे रहा है.

ADVERTISEMENT

Rasik Dulari Sharan Death News
Rasik Dulari Sharan Death News
social share
Google CTA

Rasik Dulari Death Case: वृंदावन में साधक रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में अब CCTV फुटेज सामने आया है. सामने आए फुटेज में 25 सितंबर 2026 की तारीख और सुबह 10:36 बजे का समय दिखाई दे रहा है. जब रसिक दुलारी चौथे मंजिल से नीचे गिरे तब उनके शरीर पर सफेद रंग की धोती और पीले रंग का एक कपड़ा था. इस वीडियो से रसिक दुलारी मामले में जांच को एक नया आधार मिला है. इससे पहले परिवार की ओर से उन्हें लेकर कई सवाल उठाए गए थे. परिवार को फोन पर बताया गया था कि रसिक दुलारी गिर गए हैं और उन्हें सर्जरी की जरूरत है. इसके बाद परिवार वृंदावन पहुंचा था.