कानपुर में माखन यादव ने 14 साल की लड़की के साथ किया ये कांड, पुलिस भी रह गई सन्न!
ADVERTISEMENT
Kanpur Crime News: कानपुर के चौबेपुर में 14 साल की नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर अगवा कर जबरन शादी कराने की कोशिश का मामला सामने आया है. शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए, जिसके बाद आरोपी भाग गए.
Kanpur Crime News: कानपुर का चौबेपुर इलाका कभी विकास दुबे की दहशत के लिए जाना जाता था. अब वहां फिर से कुछ लोग उसी तरह की दबंगई दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. यहां एक माखन यादव नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक 14 साल की नाबालिक लड़की को जबरन अगवा कर शादी करने की कोशिश की. लेकिन गांव वालों ने उसकी इस योजना को नाकाम कर दिया. लड़की के विरोध और शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी अपनी जान बचाकर भाग निकले.
