लेटेस्ट न्यूज़

पवन सिंह और खेसारी यादव की कॉन्ट्रोवर्सी पर क्या बोलीं भोजपुरी सिंगर प्रिया मलिक?

लोकगायिका प्रिया मलिक ने बिहार Tak से खास बातचीत में अपने नए गाने ‘दुलहरवा’, भोजपुरी-मिथिला संगीत, 22 भारतीय भाषाओं के सांस्कृतिक अभियान और पवन सिंह-खेसारी लाल यादव के विवाद पर खुलकर बात की

ADVERTISEMENT

Priya Mallick
Priya Mallick
social share
Google CTA

देश-विदेश में पहचान बना चुकीं मशहूर लोकगायिका प्रिया मलिक ने 'बिहार Tak' के साथ खास बातचीत में अपने सांगीतिक सफर, नए प्रोजेक्ट्स और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े अहम मुद्दों पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने अपने सुपरहिट लोकगीतों से लेकर पुरुषों के सम्मान में आ रहे नए गाने 'दुलहरवा' तक की जानकारी शेयर की. इसके साथ ही प्रिया मलिक ने 22 भारतीय भाषाओं में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अपने महाअभियान और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह-खेसारी लाल यादव के बीच आए दिन होने वाले विवादों पर भी अपनी बेबाक राय रखी.