लेटेस्ट न्यूज़

पूर्वांचल की 130 विधानसभा सीटों पर सर्वे का बड़ा दावा, बीजेपी या सपा कौन मारेगा बाजी?

ADVERTISEMENT

UP Assembly Election 2027: न्यूज़ लीडर-मैटराइज के सर्वे में पूर्वांचल की 130 विधानसभा सीटों के अनुमान सामने आए हैं. सर्वे के मुताबिक NDA को 80, सपा गठबंधन को 47, बसपा को 1 और अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान है.

social share
Google CTA

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है और सभी की नजरें पूर्वांचल पर टिकी हैं. कहा जाता है कि यूपी में सत्ता का रास्ता पूर्वांचल से होकर ही गुजरता है. जिसने पूर्वांचल को फतह कर लिया, वह आसानी से सरकार बना लेता है. ऐसे में न्यूज़ लीडर और मैटराइज के सर्वे ने कई अहम खुलासे किए हैं. इस सर्वे में यह अनुमान लगाया गया है कि पूर्वांचल में किस पार्टी का पलड़ा भारी है और कौन से बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी है. आइए विस्तार से जानते हैं कि पूर्वांचल में बीजेपी, समाजवादी पार्टी, बसपा और अन्य दलों को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है.