लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में पड़ोसी लड़को के साथ शराब पी रही थी 60 साल की महिला, घर में ही रेप के बाद की गई हत्या? खौफनाक कहानी!

लखनऊ के मोहनलालगंज में 60 वर्षीय महिला की कथित रेप के बाद हत्या से सनसनी फैल गई. पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम रावत को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ जारी है.

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां 60 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेदर्दी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद पड़ोसी युवकों ने इस हैवानियत को अंजाम दिया और वारदात के बाद नग्न अवस्था में शव को घर के पीछे अंधेरे में फेंक दिया. पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों आरोपियों राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम रावत को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगी है.