लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत में नया मोड़, अब परिजनों ने कर दिया ये बड़ा दावा

वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम से जुड़े रसिक दुलारी शरण की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हुई. मृतक के परिजनों ने आश्रम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Vrindavan News
Vrindavan News
social share
Google CTA

वृंदावन स्थित प्रसिद्ध राधा केली कुंज आश्रम से जुड़ी संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत के मामले ने अब एक नया और तूल पकड़ता मोड़ ले लिया है. प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है. रसिक दुलाई मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं. उनका नाम दीपक लोधी था. इस घटना की जानकारी मिलते ही जबलपुर से वृंदावन पहुंचे मृतक के परिजनों ने आश्रम प्रबंधन पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.