लेटेस्ट न्यूज़

कुंदरकी में अखिलेश यादव अपने पूर्व संसद को देंगे टिकट? कौन-कौन है दावेदार

कुंदरकी विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है. एसटी हसन के संभावित टिकट की चर्चा के बीच बीजेपी के रामवीर सिंह समेत कई दावेदार मैदान में हैं. जानिए कुंदरकी सीट का सियासी समीकरण, दावेदार और प्रमुख चुनावी मुद्दे.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

2024 के लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन का टिकट कटना उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे चर्चित किस्सों में से एक था. लखनऊ से चला हेलीकॉप्टर जब मुरादाबाद की जगह रामपुर में लैंड हुआ तो एसटी हसन का टिकट कट गया और रुचि वीरा को प्रत्याशी बना दिया गया. कहा गया कि इस फेरबदल के पीछे आजम खान का प्रभाव था. सपा ने मुरादाबाद सीट तो जीत ली, लेकिन एसटी हसन की नाराजगी चर्चा में बनी रही.