वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की खौफनाक मौत के पीछे कौन? प्राइवेट पार्ट कटा मिला
वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम से जुड़े साधक रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. चौथी मंजिल से गिरने के बाद अस्पताल में उनकी मौत हुई. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Vrindavan News
वृंदावन के प्रसिद्ध राधा केली कुंज आश्रम से जुड़ी एक खौफनाक वारदात ने संत समाज से लेकर पुलिस महकमे तक में हड़कंप मचा दिया है. संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत हो गई है. अब तक कि आई जानकरी के अनुसार उन्होंने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दी है. लेकिन घटना के वक्त साधक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था और पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे. खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. लेकिन अपने ही प्राइवेट पार्ट को काटने के बाद चौथी मंजिल से छलांग लगाने की इस रहस्यमयी घटना ने हत्या या खुदकुशी के कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
