लेटेस्ट न्यूज़

'अखिलेश को सीएम बनाना है...' सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का हुआ निधन, उनका ये वीडियो इमोशनल कर देगा!

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का लखनऊ PGI में निधन हो गया. आठ बार विधायक रहे चौधरी समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे. अस्पताल का उनका वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जताई थी.

ADVERTISEMENT

Ram Govind Chaudhary video
Ram Govind Chaudhary video
social share
Google CTA

बागी बलिया की माटी से निकले खाटी समाजवादी नेता और यूपी विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार देर रात लखनऊ पीजीआई में निधन हो गया. उनके जाने से समाजवादी पार्टी के कुनबे में शोक की लहर दौड़ गई है. ऐसे वक्त में जब यूपी में चुनाव नजदीक हैं और सपा प्रमुख अखिलेश यादव 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे के साथ शोषितों और वंचितों को जोड़ने में जुटे हैं तब रामगोविंद चौधरी जैसा वफादार और कद्दावर चेहरा खो देना पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है.