रामपुर में कोर्ट परिसर के बाहर हुआ जमकर हंगामा, पत्नी ने पति को ऐसा कूटा कि पुलिस वाले भी रह गए दंग!
ADVERTISEMENT
Rampur Court Viral Video: उत्तर प्रदेश के रामपुर की कचहरी में एक ऐसा अजीब मामला सामने आया, जिसे देखकर वहां मौजूद वकील और आम लोग हैरान रह गए. कोर्ट परिसर में पेशी पर आए पति और पत्नी के बीच अचानक भारी विवाद हो गया.
Rampur Court Viral Video: उत्तर प्रदेश के रामपुर की कचहरी में एक ऐसा अजीब मामला सामने आया, जिसे देखकर वहां मौजूद वकील और आम लोग हैरान रह गए. कोर्ट परिसर में पेशी पर आए पति और पत्नी के बीच अचानक भारी विवाद हो गया. यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि बात सरेआम मारपीट तक पहुंच गई. गुस्से में आगबबूला पत्नी ने कचहरी परिसर में ही अपने पति की चप्पल से पिटाई कर दी. इस पूरी घटना का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.
