लेटेस्ट न्यूज़

सपा के दिग्गज नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, अखिलेश यादव ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि और कही ये बड़ी बात

ADVERTISEMENT

Ram Govind Chaudhary Death: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का लखनऊ के SGPGI अस्पताल में निधन हो गया. आठ बार विधायक रहे रामगोविंद चौधरी को अखिलेश यादव ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है.

social share
Google CTA

Ram Govind Chaudhary Death: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का निधन हो गया है. शुक्रवार रात लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGI) अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. करीब पांच दशक लंबे अपने राजनीतिक सफर में रामगोविंद चौधरी आठ बार विधायक रहे. उनके निधन से समाजवादी आंदोलन की एक मुखर आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई है. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरी समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई. सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के तमाम नेताओं ने उन्हें नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.