यूपी के दिग्गज नेता रामगोविंद चौधरी के निधन से सपा को होगा नुकसान? जानिए है पूरी वजह
ADVERTISEMENT
Ram Govind Chaudhary: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का लखनऊ के SGPGI अस्पताल में निधन हो गया. आठ बार विधायक रहे रामगोविंद चौधरी मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री भी रहे हैं.
Ram Govind Chaudhary: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. करीब पांच दशक तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले इस दिग्गज नेता के जाने से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावुक श्रद्धांजलि दी है. रामगोविंद चौधरी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे समाजवादी विचारधारा के एक ऐसे सिपाही थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन संघर्ष और जनसेवा में लगा दिया.
