लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: UPITS 2026 में दिखा ‘ब्रांड योगी’ का यूपी मॉडल? दुनिया के सामने आया योगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड

UPITS 2026 के जरिए उत्तर प्रदेश में निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, ODOP, रोजगार और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने की कोशिशों को सामने रखा गया है. लेखक ने इस लेख में योगी सरकार की नीतियों, ग्लोबल निवेश और जन-कल्याण के बीच तालमेल को विकास मॉडल के तौर बताया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Opinion: उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (यूपीआईटीएस) वह मंच है जहां योगी सरकार के पिछले वर्षों के काम का रिपोर्ट कार्ड दुनिया के सामने लाइव है. यह दिखाता है कि 'ब्रांड योगी' केवल राजनीतिक कड़ाई या भाषणों का नाम नहीं, बल्कि सुशासन, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, स्थानीय कला के सम्मान और वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की दिशा में बढ़ता हुआ एक मजबूत आर्थिक मॉडल है. महज एक दशक पहले तक जिस राज्य की पहचान प्रशासनिक सुस्ती, कानून-व्यवस्था की चुनौतियों और औद्योगिक पिछड़ेपन से होती थी, वही उत्तर प्रदेश आज वैश्विक निवेशकों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 'ड्रीम डेस्टिनेशन' बन चुका है.