सपा के दिग्गज नेता रामगोविंद चौधरी के निधन के बाद यूपी में शोक की लहर! CM योगी ने श्रद्धांजलि देते हुए कही ये बात
ADVERTISEMENT
Ram Govind Chaudhary: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक रामगोविंद चौधरी का 25 सितंबर को लखनऊ के SGPGI अस्पताल में निधन हो गया. लंबे समय से बीमार चल रहे रामगोविंद चौधरी के निधन पर अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शोक जताया है.
Ram Govind Chaudhary: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और आठ बार के विधायक रामगोविंद चौधरी का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 25 सितंबर को लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में सवा पांच बजे अपनी अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर से समाजवादी पार्टी सहित पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावुक श्रद्धांजलि दी. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी है.
