सपा के वरिष्ठ नेता और 8 बार के विधायक रामगोविंद चौधरी का निधन, 73 साल की उम्र में SGPGI अस्पताल में ली अंतिम सांस
ADVERTISEMENT
SP Leader Ram Govind Chaudhary Death: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का 73 साल की उम्र में लखनऊ के SGPGI अस्पताल में निधन हो गया. आठ बार विधायक रहे रामगोविंद चौधरी के निधन पर अखिलेश यादव, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शोक जताया है.
SP Leader Ram Govind Chaudhary Death: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और आठ बार के विधायक रहे रामगोविंद चौधरी का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. रामगोविंद चौधरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और 25 सितंबर की रात करीब सवा 5 बजे लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGI) अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से समाजवादी पार्टी सहित पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कई बार अस्पताल जाकर उनका हालचाल भी ले चुके थे. रामगोविंद चौधरी के निधन पर अखिलेश यादव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
