लेटेस्ट न्यूज़

दूसरी शादी के शक में पति को चप्पलों से पिटा, रामपुर कचहरी परिसर में हसबैंड-वाइफ का खूब चला हाईवोल्टेज ड्रामा!

रामपुर की कचहरी में पति-पत्नी के विवाद ने उस समय हंगामे का रूप ले लिया, जब पेशी पर पहुंची पत्नी ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए चप्पल से उसकी पिटाई शुरू कर दी. पति खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन महिला कुछ देर तक उसे पीटती रही.

ADVERTISEMENT

Rampur Court Husband Wife Dispute News
Rampur Court Husband Wife Dispute News
social share
Google CTA

Rampur Court News: रामपुर की कचहरी में पति-पत्नी के विवाद ने उस समय हंगामे का रूप ले लिया, जब पेशी पर पहुंची पत्नी ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए चप्पल से उसकी पिटाई शुरू कर दी. पति खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन महिला कुछ देर तक उसे पीटती रही. इस दौरान मौके पर पहुंचीं दो महिला सिपाहियों ने पति को बचाने का प्रयास किया. घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया है.