लेटेस्ट न्यूज़

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की खौफनाक मौत के पीछे कौन?

वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम से जुड़े साधक रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. चौथी मंजिल से गिरने के बाद अस्पताल में उनकी मौत हुई. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Vrindavan News
Vrindavan News
social share
Google CTA

वृंदावन के प्रसिद्ध राधा केली कुंज आश्रम से जुड़ी एक खौफनाक वारदात ने संत समाज से लेकर पुलिस महकमे तक में हड़कंप मचा दिया है. संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत हो गई है. अब तक कि आई जानकरी के अनुसार उन्होंने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दी है.मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान थे. खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस हत्या और खुदकुशी से जुड़े एंगल से जांच कर रही है.