लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: 27 सिंतबर को यूपी के इन 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

UP Weather: 27 सितंबर को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट है. पश्चिमी यूपी और तराई में रेड अलर्ट के साथ निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में सितंबर के आखिरी दिनों में भी मानसून का रौद्र रूप शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई बेल्ट के जिलों में मौसम का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा जहां 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कई जिलों में जलभराव और आकस्मिक बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है.