गोरखपुर में पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने रवि किशन से क्यों कहा 'सांसद जी बसपा जॉइन कर ली क्या?' सामने आई विवाद की पूरी कहानी
Gorakhpur News: गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई. इसी समस्या से अवगत करवाने के लिए जब पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने गोरखपुर के सांसद रवि किशन को फोन किया, तो दोनों के बीच तीखी नोकझोक हो गई.
ADVERTISEMENT

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में हफ्ते भर के ब्रेक के बाद एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है. बारिश के कारण जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है. यही हाल गोरखपुर का भी बना हुआ है. तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण गोरखपुर के कई इलाके जलमग्न हो गए. दुकानों में पानी भर गया और सड़कें पूरी तरह से डूब गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है.
