72 घंटे में शालू गिरफ्तार, 16 दिन जेल… अब करोड़पति विनीत मिनोचा हत्याकांड में खुला ऐसा राज कि बदल गई पूरी केस की कहानी!
कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है. जिस बहू शालू को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर 16 दिन जेल में रखा गया, अब पुलिस उसे इस मामले में बेगुनाह बता रही है.
ADVERTISEMENT

Vineet Minocha Murder Case
Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है. जिस बहू शालू को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर 16 दिन जेल में रखा गया, अब पुलिस उसे इस मामले में बेगुनाह बता रही है. पुलिस के मुताबिक विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश उनके बेटे सुब्रत मिनोचा ने अपने पुराने नौकर विशाल और राजकिशोर के साथ मिलकर रची थी. पुलिस के अनुसार हत्या को पहले तकिये से मुंह दबाकर अंजाम देने की योजना थी, ताकि इसे प्राकृतिक मौत जैसा दिखाया जा सके. लेकिन घर के अंदर हलचल होने और विनीत मिनोचा के शोर मचाने के बाद पूरी योजना बदल गई और चाकू से हमला किया गया. इस पूरे मामले में पुलिस की शुरुआती जांच भी सवालों के घेरे में आ गई है.
