लेटेस्ट न्यूज़

बेरहमी से पीटा, सिर मुंडवाया और पिलाई पेशाब, अलीगढ़ में शादीशुदा महिला से मिलने गया शख्स लेकिन हो गया खौफनाक कांड!

Aligarh News: अलीगढ़ में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज की है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Aligarh News: अलीगढ़ में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज की है. आरोप है कि इन लोगों ने पहले एक व्यक्ति के साथ पर मारपीट की और उसका सिर और दाढ़ी मुंडवा दिया. इसके बाद उसे एक पेड़ से बांधा और उसे जबरन पेशाब पिलाई. पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को अलीगढ़ से करीब 40 किलोमीटर दूर अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है.