लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की असली वजह पता चली!

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक रसिक दुलारी शरण की मौत हेमरेजिक शॉक यानी अधिक ब्लीडिंग होने के कारण हुई है.

ADVERTISEMENT

Rasik Dulari Sharan Postmortem Report
Rasik Dulari Sharan Postmortem Report (Photo Edit By AI)
social share
Google CTA

Rasik Dulari Sharan Postmortem Report: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक रसिक दुलारी शरण की मौत हेमरेजिक शॉक यानी अधिक ब्लीडिंग होने के कारण हुई है. वहीं पुलिस की जांच में उनके कमरे से एक ग्राइंडर भी मिला है और प्राइवेट पार्ट कटने के तथ्य सामने आए हैं. पुलिस का कहना है कि यह सब क्यों हुआ, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.