लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: पहले प्रवक्ताओं को खुली छूट, अब नसीहत, सपा कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर द्वंद्व में अखिलेश

Opinion: अखिलेश यादव ने सपा प्रवक्ताओं को दी संयम और तैयारी की सलाह. जानिए क्या यह 2027 चुनाव की नैतिक नीति है या बयानों से हुई फजीहत की विवशता. पूरा विश्लेषण.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रवक्ताओं को संयम की सीख दी है. कहा गया है कि बिना तैयारी बहस में न जाएं, जानकारी न हो तो चुप रहें, धर्म और जाति जैसे विषयों पर सावधानी बरतें और याद रखें कि दस सेकंड की रील भी पार्टी की छवि बिगाड़ सकती है. चुनाव के निकट ऐसी सलाह व्यावहारिक लगती है. सवाल यह है कि यह नसीहत सिद्धांत से निकली है या विवशता से.