UPTak Baithak Logo

बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बलिया का राज सिंह गिरफ्तार, बहन ने पेश किए बेगुनाही के ये सबूत

ADVERTISEMENT

पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में बलिया के राज सिंह की भूमिका आई सामने. कोलकाता पुलिस ने अयोध्या में ज्वाइंट ऑपरेशन कर शूटर को पकड़ा. बहन ने सीसीटीवी दिखा भाई को बताया बेकसूर.

social share
google news

पश्चिम बंगाल के कद्दावर नेता और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के करीबी माने जाने वाले पी चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला अब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से जुड़ गया है. इस हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसके तार यूपी के शूटर्स और गहरी राजनीतिक साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं. कोलकाता पुलिस ने यूपी पुलिस के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में मुख्य आरोपी राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया है.