UPTak Baithak Logo

अचानक आंधी-तूफान से यूपी मच गया हाहाकार, 89 लोगों समेत कई जानवरों की भी हुई मौत!

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में आए भयंकर आंधी तूफान में 79 लोगों की मौत हुई और भारी जनहानि हुई. प्रशासन ने राहत कार्यों को तेज कर मुआवजा वितरण के आदेश दिए हैं. कई जिलों में भारी नुकसान की खबर है.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के मौसम में आए अचानक बदलाव ने पूरे सूबे में कोहराम मचा दिया है.बुधवार दोपहर के बाद शुरू हुए तूफान के तांडव ने राज्य के कई हिस्सों में जान-माल का भारी नुकसान किया है. बेमौसम बारिश, भीषण आंधी और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अब तक कुल 89 लोगों की जान जा चुकी है. इस आपदा में न केवल इंसानी जिंदगियां खत्म हुई हैं बल्कि बड़ी संख्या में पशुधन की भी हानि हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने और 24 घंटे के भीतर पीड़ितों तक सहायता पहुंचाने का कड़ा निर्देश दिया है.